scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशभाजपा ने शराब नीति को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

भाजपा ने शराब नीति को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केजरीवाल सरकार की अब रद्द की जा चुकी शराब नीति के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की। मध्य दिल्ली के हिस्से में पुलिस बल की भारी तैनात रही। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के लिए अवरोधक लगाए गए थे। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर ही आम आदमी पार्टी (आप) का कार्यालय स्थित है।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 2021-22 के लिए अब रद्द की जा चुकी दिल्ली की शराब या आबकारी नीति बनाने और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गत 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

भाषा अमित मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments