scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस के मौके पर बल की सराहना करते हुए कहा कि देश के सुरक्षा तंत्र में उसकी भूमिका अहम है।

भारत के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक सीआईएसएफ की स्थापना 1969 में की गई थी। सीआईएसएफ को महत्वपूर्ण सरकारी और औद्योगिक भवनों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “स्थापना दिवस पर सभी सीआईएसएफ कर्मियों को शुभकामनाएं। हमारे सुरक्षा तंत्र में सीआईएसएफ की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे (सीआईएसएफ कर्मी) महत्वपूर्ण और रणनीतिक बुनियादी ढांचे सहित प्रमुख स्थानों पर चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान करते हैं।”

उन्होंने कहा, “बल अपनी कड़ी मेहनत और पेशेवर दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है।”

भाषा

ब्रजेन्द्र पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments