scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशडीयू के कॉलेज के शिक्षकों ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिख ‘व्यापक भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया

डीयू के कॉलेज के शिक्षकों ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिख ‘व्यापक भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के ‘कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज’ के कई शिक्षकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर कॉलेज में “बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार” का आरोप लगाया है।

अपने पत्र में, शिक्षकों ने प्रधानाचार्य इंद्रजीत डागर और कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष प्रोफेसर संगीत रागी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दावा किया कि दोनों “वित्तीय भ्रष्टाचार के कृत्यों को छिपाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं”।

डागर ने जहां ‘पीटीआई-भाषा’ की तरफ से किए गए फोन कॉल और संदेशों का जवाब नहीं दिया, वहीं रागी ने उनके खिलाफ आरोपों को “निराधार” करार देते हुए कहा कि मामले में अभी जांच चल रही है।

पत्र में, शिक्षकों ने यह भी दावा किया कि रागी ने प्रधानाचार्य डागर के खिलाफ की जा रही जांच को बंद कर दिया है, जिन पर बड़े पैमाने पर पुस्तकालय कोष की हेराफेरी का आरोप लगाया गया है।

भाषा प्रशांत संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments