scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशमोटरसाइकिल और पिकअप की टक्कर में दो युवकों की मौत

मोटरसाइकिल और पिकअप की टक्कर में दो युवकों की मौत

Text Size:

बलिया (उत्तर प्रदेश), नौ मार्च (भाषा) जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर मोड़ पर बृहस्पतिवार की शाम मोटरसाइकिल और पिकअप में हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बाइक और पिकअप की टक्कर में दुपहिया सवार सुनील यादव (30), सोनू (28), योगेन्द्र यादव (27) और दीपक यादव (22) गम्भीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने सुनील यादव व योगेन्द्र यादव को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि घायलों में से एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी ले जाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस पिकअप वाहन के चालक की तलाश कर रही है।

भाषा सं जफर अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments