नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को धनिया की कीमत चार रुपये की तेजी के साथ 6,972 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में धनिया के अप्रैल महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत चार रुपये या 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,972 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 10,900 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख तथा उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति होने के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
