scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशशाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) भाषा की अलग अलग फाइल से बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:-

दि32 राष्ट्रपति लीड विधेयक मंजूरी

राष्ट्रपति ने दी विधेयक को मंजूरी, 11,200 काश्तकारों को मिलेगा भूमि पर स्वामित्व का अधिकार

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के उस विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी है, जिसमें 4,000 एकड़ से अधिक भूमि पर कब्जा रखने वाले 11,200 से अधिक काश्तकारों को स्वामित्व का अधिकार देने का प्रावधान किया गया है।

दि27 दिल्ली मंत्री शपथ

दिल्ली : आतिशी नयी शिक्षामंत्री, सौरभ भारद्वाज को मिला स्वास्थ्य विभाग

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में मंत्री पद की शपथ दिलाई।

दि21 बीआरएस ईडी कविता

केंद्र सरकार ईडी का ‘इस्तेमाल’ कर रही है, हमने कुछ भी गलत नहीं किया: कविता

नयी दिल्ली/हैदराबाद: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईडी का ‘इस्तेमाल’ कर रही है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तेलंगाना में पिछले दरवाजे से दाखिल नहीं हो सकी।

प्रादे63 कौशिक चौथी लीड निधन

मशहूर अभिनेता एवं फिल्मकार सतीश कौशिक का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

मुंबई: अपने चार दशक लंबे करियर में थिएटर, सिनेमा, टीवी और ओटीटी मंच पर अभिनय, निर्देशन, लेखक और बतौर निर्माता अपनी छाप छोड़ने वाले मशहूर अभिनेता एवं फिल्मकार सतीश कौशिक का बृहस्पतिवार को तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।

प्रादे78 बिहार मोर्टार सेना इंकार

गया में मोर्टार नहीं दागा गया : सेना

पटना: बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में एक गोले (मोर्टार गोले) की चपेट में आकर हुई तीन ग्रामीणों की मौत पर सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि जिले के प्रशिक्षण रेंज में एक दिन पहले कोई गोला नहीं दागा गया था।

वि11 अमेरिका भारत चीन लीड पाक

अमेरिकी खुफिया तंत्र ने पाकिस्तान और चीन के साथ भारत का तनाव बढ़ने की आशंका जतायी

वाशिंगटन: अमेरिकी खुफिया तंत्र ने बुधवार को सांसदों से कहा कि उसे भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन के बीच तनाव बढ़ने तथा उनके बीच संघर्ष होने की आशंका है।

वि36 नेपाल राष्ट्रपति परिणाम

नेपाल : नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार रामचंद्र पौडेल राष्ट्रपति निर्वाचित हुए

काठमांडू: नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार रामचंद्र पौडेल बृहस्पतिवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित किए गए हैं और वह देश के तीसरे राष्ट्रपति होंगे।

अर्थ26 सेबी बकायेदार

सेबी ने बकायेदारों के बारे में जानकारी देने पर इनाम की पेशकश की

नयी दिल्ली: शेयर बाजार नियामक सेबी ने बकायेदारों की संपत्तियों की जानकारी देने वाले मुखबिरों को 20 लाख रुपये तक का इनाम देने की घोषणा की है।

खेल23

खेल लीड भारत

ख्वाजा का शतक, ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट पर 255 रन

अहमदाबाद: सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के नाबाद शतक और उनकी तीन अर्धशतकीय साझेदारियों से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को पहली पारी में चार विकेट पर 255 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा।

द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के तहत जारी खबरें

वि35 स्थायी रसायन

पानी में हमेशा उपलब्ध रहने वाले रसायन भी होते हैं स्वास्थ्य के लिए खतरनाक, छुटकारा मुश्किल

मेलबर्न, (द कन्वरसेशन): अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी पीने के पानी में दो फ्लोरिनेटेड रसायनों को सीमित करने के लिए एक मसौदा विनियमन जारी करने की तैयारी कर रही है, जिन्हें संक्षेप में पीएफओए और पीएफओएस कहा जाता है। ये रसायन दो प्रकार के पीएफएएस हैं, पदार्थों का एक व्यापक वर्ग जिसे अक्सर ‘हमेशा का रसायन’ कहा जाता है क्योंकि वे पर्यावरण में स्थायी होते हैं।

वि30

रूस-चीन-सैन्य सहायता

रूस चाहता है चीन से सैन्य सहायता, इस सौदे से चीन को भी फायदा हो सकता है

बोइसे (अमेरिका), (द कन्वरसेशन): फरवरी 2023 के अंत में बाइडेन प्रशासन द्वारा सार्वजनिक की गई जानकारी के अनुसार चीन रूस को हथियार, गोला-बारूद और ड्रोन भेजने पर विचार कर रहा है।

वि20 रहने योग्य-ग्रह

दूर गगन के तारे की परिक्रमा करने वाले दो ग्रह में हो सकता है जीवन

ईस्ट लांसिंग (अमेरिका),(द कन्वरसेशन): नासा ने हाल ही में टीओआई-700 नामक एक तारे के रहने योग्य क्षेत्र में पृथ्वी के आकार के एक ग्रह की खोज की घोषणा की।

भाषा नोमान प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments