scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र बजट: शिवनेरी किले में शिवाजी महाराज को समर्पित संग्रहालय स्थापित किया जाएगा

महाराष्ट्र बजट: शिवनेरी किले में शिवाजी महाराज को समर्पित संग्रहालय स्थापित किया जाएगा

Text Size:

मुंबई, नौ मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को 2023-24 का बजट पेश करते हुए शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज को समर्पित एक संग्रहालय स्थापित करने की घोषणा की।

फडणवीस ने 17वीं सदी के शासक द्वारा बनाए गए किले के संरक्षण के लिये 300 करोड़ रुपये आवंटित करने की भी घोषणा की।

पुणे जिले में स्थित शिवनेरी किला शिवाजी महाराज का जन्मस्थल है।

उन्होंने कहा कि पुणे जिले के हवेली तालुका के अंबेगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज थीम पार्क की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे।

भाषा

जोहेब प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments