scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपीटीसी फिनसर्व को पटेल दाराह-झालावाड़ राजमार्ग ऋण का समय से पहले भुगतान मिला

पीटीसी फिनसर्व को पटेल दाराह-झालावाड़ राजमार्ग ऋण का समय से पहले भुगतान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसे पटेल दाराह-झालावड़ राजमार्ग के ऋण खाते का पूरा भुगतान समय से पहले मिल गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके पूर्व स्वतंत्र निदेशकों ने ऋण खाते का उल्लेख किया था, और इसलिए पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज ने कुल बकाया राशि की वसूली के लिए सक्रिय कदम उठाए।

कंपनी ने कहा, “पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज (पीएफएस) घोषणा करती है कि उसे राजस्थान में 48.88 किलोमीटर की चार लेन परियोजना पटेल दाराह-झालावाड़ राजमार्ग के ऋण खाते का पूरा भुगतान समय से पहले मिल गया है।”

ऋण के पूर्व-भुगतान में ब्याज और अन्य शुल्क सहित कुल बकाया की वसूली शामिल है।

पीएफएस के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पवन सिंह ने बताया कि खाते (राजस्थान में पटेल दाराह-झालावाड़ राजमार्ग) का ऋणदाताओं की बही में संतोषजनक रिकॉर्ड है।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments