scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअहोम नायक पर लिखे 42 लाख निबंधों को संकलित कर बनाया गया विश्व कीर्तिमान

अहोम नायक पर लिखे 42 लाख निबंधों को संकलित कर बनाया गया विश्व कीर्तिमान

Text Size:

गुवाहाटी, नौ मार्च (भाषा) अहोम नायक लचित बोड़फूकन पर लिखे करीब 42 लाख निबंधों के संकलन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह दी गई है। यह उपलब्धि ‘‘ हस्तलिखित नोट्स के सबसे विशाल ऑनलाइन फोटो एल्बम’’ के लिए हासिल हुई है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि स्वप्निल डांगरीकर ने बृहस्पतिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को आधिकारिक रूप से रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

बोरफुकन की 400वीं जयंती के अवसर पर पिछले साल शुरू पोर्टल पर अक्टूबर-नवंबर के दौरान करीब 25 भाषाओं में लेख अपलोड किए गए थे।

विश्व कीर्तिमान के लिए केवल हस्तलिखित प्रविष्टियों पर ही विचार किया गया।

राज्य सरकार ने अहोम नायक की जयंती समारोह के तहत पिछले साल कई कार्यक्रम आयोजित किए थे जिसका समापन नयी दिल्ली में हुआ था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य लोगों ने उसमें हिस्सा लिया था।

बोड़फूकन को 1671 में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे सराईघाट की लड़ाई में किए गए नेतृत्व के लिए जाना जाता है। इस युद्ध में उन्होंने राजा रामसिंह प्रथम के नेतृत्व में ताकतवर मुगल सेना का सफलतापूर्वक मुकाबला किया था।

भाषा धीरज मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments