scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशइजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी और भारतीयों को होली की शुभकामनाएं दीं

इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी और भारतीयों को होली की शुभकामनाएं दीं

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजराइल के अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू को होली की शुभकामनाएं देने के लिए आभार जताया और यहूदी त्योहार पुरीम पर इजराइल के लोगों को बधाई दी।

नेतन्याहू ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को होली की शुभकामनाएं।’’

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘इस त्योहार के रंग आपके जीवन को खुशी, आनंद और समृद्धि से भर दें। आप सभी को एक रंगीन और यादगार होली की बधाई।’’

नेतन्याहू के ट्वीट का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘मेरे मित्र प्रधानमंत्री नेतन्याहू होली की आपकी विशेष शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं भी आपको और इजराइल के लोगों को पुरीम की शुभकामनाएं देता हूं।’’

भाषा शफीक संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments