scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र विपक्षी गठबंधन ने की बैठक, रैलियां आयोजित करने का फैसला

महाराष्ट्र विपक्षी गठबंधन ने की बैठक, रैलियां आयोजित करने का फैसला

Text Size:

मुंबई, आठ मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को तीन दलों के विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की बैठक में भाग लिया और यह निर्णय लिया गया कि सभी गुट एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार का मुकाबला करने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में रैलियां करने के लिए एक साथ आएंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एमवीए की बैठक दक्षिण मुंबई के विधान भवन में हुई। राज्य विधानसभा का फिलहाल बजट सत्र चल रहा है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव बालासाहेब ठाकरे के अलावा कांग्रेस नेता सतेज पाटिल और यशोमति ठाकुर तथा राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार भी बैठक में मौजूद थे।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments