देवरिया (उप्र), आठ मार्च (भाषा) देवरिया जिले में कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम रघवापुर में होली के मौके पर बुधवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि ग्राम रघवापुर में होली पर शराब पीने को लेकर दोपहर में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान पूर्व प्रधान नेबु लाल की पत्नी बासमती को बीच बचाव के दौरान चोट लग गई।
पुलिस ने बताया कि बासमती को घायलावस्था में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मारपीट में नेबुलाल (60), जितेंद्र (55) और सावित्री (45) घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
भाषा सं जफर शफीक
शफीक
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
