scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशजम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल

Text Size:

बनिहाल/जम्मू, आठ मार्च (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में गत दिन भूस्खलन से बाधित जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को यातायात दोनों ओर से बहाल कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर भूस्खलन की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे।

रणनीतिक रूप से अहम और कश्मीर घाटी को पूरे साल सड़क मार्ग से जोड़ने वाले 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को मंगलवार रात आठ घंटे की मेहनत के बाद यातायात के लिए साफ किया गया।

यातायात विभाग के अधिकारी ने बुधवार को बताया, ‘‘मलबा साफ करने के बाद मंगलवार रात को जम्मू और श्रीनगर की ओर से हल्के वाहनों को जाने की अनुमति दी गई, जबकि आज सुबह भारी वाहनों को जम्मू से श्रीनगर के लिए जाने की अनुमति दी गई।’’

भाषा धीरज संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments