मुल्हेम ( जर्मनी), आठ मार्च ( भाषा ) भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन जर्मन ओपन पुरूष एकल वर्ग के पहले ही दौर में फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव के हाथों उलटफेर का शिकार हो गए ।
दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी और छठी वरीयता प्राप्त सेन को दुनिया के 41वें नंबर के खिलाड़ी पोपोव ने 21 . 16, 21 . 16 से मात दी ।
भारत के बाकी तीन खिलाड़ी भी अपने पहले दौर के मुकाबले हार गए जिससे बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में भारत की चुनौती भी समाप्त हो गई ।
मिथुन मंजूनाथ को सिंगापुर के चौथी वरीयता प्राप्त लो कीन यू ने 21 . 8, 19 . 21, 21 . 11 से हराया ।
महिला एकल में मालविका बंसोड़ को पांचवीं वरीयता प्राप्त और दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी वांग झि यि ने 21 . 13, 21 . 14 से मात दी ।
वहीं तसनीम मीर को थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग ने 21 . 8, 21 . 10 से मात दी ।
इन परिणामों के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
