scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशहोली खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ, गोलीबारी में एक घायल

होली खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ, गोलीबारी में एक घायल

Text Size:

कौशांबी (उत्तर प्रदेश) आठ मार्च (भाषा) जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में एक गांव में बुधवार को होली खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया और गोलीबारी हो गई जिसमें एक शख्स जख्मी हो गया। मामले में शामिल दोनों पक्ष वर्तमान ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान से संबंधित हैं।

घायल युवक को प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है । दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पुराना विवाद है ।

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना क्षेत्र के रामसहाय पुर गांव में होली के दौरान फाग गाने को लेकर चंद्र प्रकाश मिश्रा (पूर्व ग्राम प्रधान) व राजकरण तिवारी (वर्तमान ग्राम प्रधान) के बीच विवाद हो गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद, चंद्र प्रकाश मिश्रा के पक्ष के लोगों ने कथित रूप से गोलीबारी कर दी जिसमें विजय तिवारी (26) घायल हो गया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद है और मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।

उन्होंने बताया कि जांच जारी है और कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी।

भाषा सं जफर नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments