scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअनुब्रत मंडल की जगह लेने और पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए तैयार: मदन मित्रा

अनुब्रत मंडल की जगह लेने और पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए तैयार: मदन मित्रा

Text Size:

कोलकाता, आठ मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा ने मवेशी तस्करी मामले में पार्टी के नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को कहा कि वह आगामी पंचायत चुनाव में मंडल की जगह लेने और बीरभूम जिले में जीत हासिल करने के लिए तैयार हैं।

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष मंडल को मवेशी तस्करी मामले से जुड़े कथित धनशोधन मामले में 10 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

अदालत ने केंद्रीय एजेंसी द्वारा दायर एक याचिका पर मध्यरात्रि को आदेश पारित किया। याचिका में आरोपी की 14 दिन की हिरासत की मांग की गई थी और कहा गया था कि उनसे पूछताछ की जरूरत है।

मित्रा ने कहा, “उन्होंने केवल एक अनुब्रत मंडल को छीन लिया है। लेकिन टीएमसी में सैकड़ों अनुब्रत मंडल हैं। अगर पार्टी मुझे अनुमति देती है, तो मैं उनकी भूमिका संभालने और आगामी पंचायत चुनावों में पार्टी के लिए जिला जीतने के लिए तैयार हूं।”

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “तृणमूल कांग्रेस मुगल साम्राज्य की तरह है, इसे एक झटके से खत्म नहीं किया जा सकता।”

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments