कोलकाता, आठ मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डब्ल्यूबीसीपीसीआर) के सदस्यों ने राज्य में तीव्र श्वसन संक्रमण (एआरआई) के कारण बच्चों की मौत के बीच बुधवार को कोलकाता के एक अस्पताल का दौरा किया।
अधिकारियों ने बताया कि डब्ल्यूबीसीपीसीआर के सदस्यों ने डॉ. बी.सी. रॉय बाल रोग विज्ञान स्नातकोत्तर संस्थान का दौरा किया और वहां उपचाराधीन बच्चों के परिवारों से बात की।
उल्लेखनीय है कि ‘एआरआई’ और ‘एडेनोवायरस’ के कारण पिछले कुछ हफ्तों में राज्य में कई बच्चों की मौत हुई है।
अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि डॉ. बी.सी. रॉय अस्पताल में एक बच्चे ने दम तोड़ दिया।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ‘इन तीनों बच्चों की मौत एआरआई की वजह से हुई। वे बुखार से पीड़ित थे।’
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
