scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशकेजरीवाल ने होली, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी

केजरीवाल ने होली, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को होली और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।

उन्होंने होली पर लोगों के सुख-समृद्धि की कामना की।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘सभी देशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का ये त्योहार आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और ढेर सारी खुशियां लाए। समाज में हमारे आपसी भाईचारे की नींव और मजबूत हो।’’

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूरे महिला समुदाय को बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सम्पूर्ण नारी शक्ति को नमन करता हूं। महिलाएं ही हमारे घर और समाज को संस्कार और आकार देती हैं। हमारे पूरे समाज की जिम्मेदारी है कि उन्हें आगे बढ़ने में अवसर, हौसला और समर्थन दें।’’

भाषा

देवेंद्र धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments