श्रीनगर, सात मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर की जामा मस्जिद की प्रबंधन समिति ने दावा किया कि अधिकारियों ने मंगलवार को इस मस्जिद में ‘शब-ए-बारात’ पर सामूहिक नमाज की अनुमति नहीं दी।
अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित मस्जिद में आए और शाम साढ़े पांच बजे उसके द्वार बंद कर दिए।
इसने दावा किया कि अधिकारियों द्वारा यह सूचित किया गया कि यह कदम श्रीनगर के उपायुक्त के आदेश पर उठाया गया है।
औकाफ ने कहा कि उसने अधिकारियों की मनमानी का कड़ा विरोध किया और इस कदम को धार्मिक अधिकारों का घोर उल्लंघन करार दिया।
भाषा शफीक माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
