scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलएनआरएआई ने एमक्यूएस चयन ट्रायल में बधिर निशानेबाजों की भागीदारी को मंजूरी दी

एनआरएआई ने एमक्यूएस चयन ट्रायल में बधिर निशानेबाजों की भागीदारी को मंजूरी दी

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च ( भाषा ) अब से बधिर निशानेबाज भी सामान्य निशानेबाजों के साथ चयन ट्रायल ( न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर वर्ग ) में भाग ले सकेंगे । खेल की शीर्ष ईकाई ने यह घोषणा की ।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ ( आईएसएसफ ) ने हर प्रतिस्पर्धा में दो अतिरिक्त निशानेबाजों को एमक्यूएस वर्ग में प्रतिस्पर्धाओं या चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दे दी है । वे हालांकि रैंकिंग, पदक या कोटा स्थान के लिये नहीं खेल सकेंगे ।

एनआरएआई ने एक बयान में कहा ,‘‘ बधिर निशानेबाजों को भी सामान्य निशानेबाजों के साथ एमक्यूएस के तहत भागीदारी की अनुमति दे दी गई है । ’’

कोरोना महामारी के बाद तीन साल में एनआरएआई की पहली बैठक में यह मंजूरी दी गई । पिछले तीन साल में सभी बैठकें वर्चुअल हुई हैं ।

इस महीने के आखिर में भोपाल में होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप के लिये भी एनआरएआई ने विभिन्न समितियों के गठन को मंजूरी दी ।

एशियाई कप के लिये टीमों का चयन भी दिसंबर से पहले किया जायेगा । एशियाई कप के जरिये पेरिस ओलंपिक के लिये कोटा स्थान मिलेंगे ।

भाषा

मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments