scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशछह वर्षीय भाई को डूबते देख बड़ी बहन भी तालाब में कूदी, दोनों की मौत

छह वर्षीय भाई को डूबते देख बड़ी बहन भी तालाब में कूदी, दोनों की मौत

Text Size:

हजारीबाग, छह मार्च (भाषा) झारखंड के हजारीबाग जिले में इचाक पुलिस थाना क्षेत्र के मगनपुर में सोमवार को एक तालाब में स्नान करने उतरे अपने छह वर्षीय भाई को गहरे पानी में डूबता देखकर उसकी 12 वर्षीय बहन ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मगनपुर में आज छह वर्षीय सौरव कुमार जैसे ही नहाने के लिए तालाब में उतरा, वह गहरे पानी में फिसल जाने से डूबने लगा और यह देखते ही उसकी बड़ी बहन सुमन कुमारी उसे बचाने के लिए बिना कुछ सोचे समझे तालाब में कूद गई। सूत्रों ने बताया कि तैरना न जानने के कारण वह भी अपने भाई के साथ गहरे पानी में डूब गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों भाई-बहन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

भाषा सं इन्दु शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments