scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशपंजाब : भाजपा की मुख्यमंत्री मान से कानून व्यवस्था पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

पंजाब : भाजपा की मुख्यमंत्री मान से कानून व्यवस्था पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

Text Size:

चंडीगढ़, छह मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई ने राज्य में कथित रूप से ‘बिगड़ती’ कानून-व्यवस्था पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखे एक पत्र में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने दावा किया कि पंजाब के लोग “हत्या, जबरन वसूली, डकैती और अन्य अपराधों की रोज हो रही घटनाओं” के कारण भय में हैं।

उन्होंने अमृतसर के अजनाला में पिछले महीने की घटना का भी जिक्र किया जिसमें स्वयंभू सिख उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह तथा उसके समर्थक हथियार लेकर सिंह के एक सहयोगी की रिहाई के लिए थाने में पुलिस से भिड़ गए थे।

शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मान का पहला कर्तव्य राज्य में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखना है।

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments