नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 20 रुपये की तेजी के साथ 5,564 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के मार्च माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 20 रुपये या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,564 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई। इसमें 33,020 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति और हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
