scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलभारत की दिव्यांग क्रिकेट टीम ने नेपाल को टी20 श्रृंखला में 3.0 से हराया

भारत की दिव्यांग क्रिकेट टीम ने नेपाल को टी20 श्रृंखला में 3.0 से हराया

Text Size:

भिवानी, छह मार्च ( भाषा ) भारत की दिव्यांग क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में नेपाल को 92 रन से हराकर श्रृंखला 3 . 0 से जीत ली ।

भारत ने पहला मैच 152 रन से और दूसरा 153 रन से जीता था ।

तीसरे मैच में भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन बनाये । सलामी बल्लेबाज योगेंद्र भदौरिया ने 42 गेंद में 76 रन की पारी खेली ।

जवाब में नेपाल की टीम 17 ओवर में 106 रन पर आउट हो गई ।

भारतीय टीम को जीत के साथ डेढ लाख रूपये ईनाम के तौर पर मिले जबकि नेपाल को 85000 रूपये मिले ।

इस श्रृंखला का आयोजन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद ( डीसीसीआई ) ने किया था ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments