scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशनवीन पटनायक ने राज्य में स्वास्थ्य विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की

नवीन पटनायक ने राज्य में स्वास्थ्य विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की

Text Size:

भुवनेश्वर, पांच मार्च (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की 107वीं जयंती के अवसर पर राज्य में एक स्वास्थ्य विश्वविद्यालय स्थापित करने की रविवार को घोषणा की।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की एक अधिसूचना में कहा गया है कि सभी मेडिकल और आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं संस्थान अकादमिक सत्र 2023-24 से ओडिशा स्वास्थ्य आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय से संबद्ध माने जाएंगे।

राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रहे बीजू पटनायक की जयंती पर यह घोषणा की गई। वह केंद्रीय मंत्री भी रहे थे।

बीजू पटनायक का 1997 में निधन हो जाने के बाद उनके बेटे नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल का गठन किया था और वह वर्ष 2000 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments