scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलराउंडग्लास पंजाब एक मैच रहते आई लीग चैम्पियन बनी

राउंडग्लास पंजाब एक मैच रहते आई लीग चैम्पियन बनी

Text Size:

नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) राउंडग्लास पंजाब ने शनिवार को यहां राजस्थान यूनाईटेड पर 4-0 की दबदबे भरी जीत से एक मैच रहते आई लीग खिताब जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम लिखवा लिया।

शीर्ष स्तरीय इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चैम्पियन टीम का प्रवेश हालांकि सभी हितधारकों द्वारा सहमत वित्तीय मानदंडों की पूर्ति के अधीन है।

राउंडग्लास पंजाब के लिये ‘हीरो ऑफ द मैच’ रहे चेंचको गेल्टशेन ने 16वें मिनट में, लुका माजसेन ने 40वें मिनट में, जुआन मेरा ने 76वें मिनट में और हमिंगथानमाविया ने 91वें मिनट में गोल दागे।

इस तरह 2017-18 के बाद पहली बार पंजाब ने आई लीग ट्राफी हासिल की जब मिनर्वा पंजाब ने खिताब जीता था।

राउंडग्लास इस तरह से इंडियन सुपर लीग में जगह बनाने के करीब पहुंच गया क्योंकि क्लब फुटबॉल में शीर्ष पर रहने वाले क्लब को इसमें जगह मिलेगी जबकि सत्र के अंतिम सुपर कप में भी उसे सीधे प्रवेश मिलेगा।

एक अन्य मैच में आईजोल एफसी और चर्चिल ब्रदर्स गोवा ने 1-1 से ड्रा खेला।

भाषा

नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments