scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशएसएफआई के कार्यकर्ता समाचार चैनल के दफ्तर में घुसे, कर्मचारियों को धमकाया

एसएफआई के कार्यकर्ता समाचार चैनल के दफ्तर में घुसे, कर्मचारियों को धमकाया

Text Size:

कोच्चि, तीन मार्च (भाषा) केरल के कोच्चि में स्थित मलयालम समाचार चैनल ‘एशियानेट न्यूज’ के कार्यालय में शुक्रवार शाम को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कुछ कार्यकर्ता कथित रूप से जबरन घुस गए तथा वहां कर्मचारियों को धमकाया। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

चैनल की शिकायत के आधार पर सत्तारूढ़ माकपा की छात्र शाखा एसएफआई के लगभग 30 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि शिकायत के अनुसार, एसएफआई कार्यकर्ता चैनल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रात करीब आठ बजे कथित रूप से जबरन उसके कार्यालय में घुस आए और कर्मचारियों को धमकाया।

पुलिस ने कहा कि उनके विरोध के कारण का पता नहीं चला है।

एसएफआई के कृत्य की आलोचना करते हुए, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने केरल सरकार से घटना की जांच करने का आग्रह किया है।

भाषा

नोमान अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments