scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशसर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल तमिलनाडु भेजने पर सहमत हुए नीतीश : नेता प्रतिपक्ष

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल तमिलनाडु भेजने पर सहमत हुए नीतीश : नेता प्रतिपक्ष

Text Size:

पटना, तीन मार्च (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के आरोपों की जांच के लिए तमिलनाडु में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने पर सहमत हो गए हैं।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को यह दावा किया।

सिन्हा विधानसभा परिसर के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए, ‘‘मुझे लखीसराय के अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक प्रवासी से संकटपूर्ण कॉल मिली है। मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की हमारी मांग पर सहमति जताई।’’

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और कल रवाना होंगे।

सिन्हा ने यह भी कहा कि बिहार के अधिकारियों की एक टीम भी प्रतिनिधिमंडल के साथ जाएगी । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तलब किया और उन्हें तदनुसार सलाह दी।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने तमिलनाडु का दौरा करने को लेकर सदन की एक समिति गठित करने की विपक्ष की मांग को ठुकरा दिया था ।

भाषा अनवर रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments