scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशपंजाब के राज्यपाल ने विधायकों से कहा, “अपने निजी और सार्वजनिक जीवन में पूरी पारदर्शिता बरतें”

पंजाब के राज्यपाल ने विधायकों से कहा, “अपने निजी और सार्वजनिक जीवन में पूरी पारदर्शिता बरतें”

Text Size:

चंडीगढ़, तीन मार्च (भाषा) पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार को विधायकों से उनके निजी और सार्वजनिक जीवन में पूरी पारदर्शिता बरतने का आह्वान किया और कहा कि अगर उनकी ऐसी बुरी आदत है तो भी कुछ भी न छुपाएं।

पुरोहित ने बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि सदस्य उनकी सलाह मानेंगे।

उन्होंने कहा, “केवल व्यापार और सार्वजनिक जीवन में ही नहीं, बल्कि मैं एक कदम आगे बढ़ूंगा, पारदर्शिता आपके निजी जीवन में भी होनी चाहिए। क्यों नहीं होनी चाहिए? आप समाज के नेता हैं, आपको ऐसा करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “मान लीजिए अगर किसी की कोई बुरी आदत है तो उसे खुलकर सामने आने दें। कम से कम दोस्त उसे यह आदत छोड़ने के लिए तो कहेंगे।”

उन्होंने सदस्यों विधानसभा में गंभीर बहस करने और सदन में किसी के खिलाफ “असंसदीय भाषा” का प्रयोग करने से बचने की भी सलाह दी।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments