scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशकर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने समिति के साथ बैठक में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की

कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने समिति के साथ बैठक में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की

Text Size:

चंडीगढ़, तीन मार्च (भाषा) पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग कर रहे हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को राज्य सरकार की एक समिति के साथ बैठक की।

हरियाणा सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग कर रहे कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के लिए पिछले महीने यह समिति गठित की थी।

विजेंद्र धारीवाल नीत सरकारी कर्मचारियों की ‘पेंशन बहाली संघर्ष समिति’ ने राज्य सरकार की समिति के साथ बैठक के बाद यहां संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने फिर से अपनी यह बात रखी कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने से किस तरह कर्मचारियों को फायदा होगा।

धारीवाल ने कहा कि समिति गठित किये जाने से पहले सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई पिछली बैठक की तरह ही उन्होंने नयी पेंशन योजना की कई खामियों की ओर ध्यान आकृष्ट किया।

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने इस बारे में तथ्य एवं आंकड़े पेश किये कि किस तरह नयी पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है।

इस बीच, धारीवाल ने कहा कि कर्मचारी संगठन पांच मार्च को दिल्ली में एक बैठक करेगा। उन्होंने कह कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे राज्य सरकार के प्रदर्शनकारी कर्मचारियों पर पुलिस ने पंचकूला में पानी की बौछार की थी।

राज्य में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments