scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: ‘विधिमंडल’ को ‘चोरमंडल’ बताने संबंधी बयान के बाद गठित विशेषाधिकार समिति ने पहली बैठक की

महाराष्ट्र: ‘विधिमंडल’ को ‘चोरमंडल’ बताने संबंधी बयान के बाद गठित विशेषाधिकार समिति ने पहली बैठक की

Text Size:

मुंबई, तीन मार्च (भाषा) महाराष्ट्र विधानसभा की नवगठित 28 सदस्यीय विशेषाधिकार समिति की पहली बैठक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राहुल कुल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत द्वारा विधिमंडल (राज्य विधानमंडल) को कथित रूप से ‘चोर मंडल’ बताये जाने को लेकर हुए हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बुधवार को भाजपा विधायक कुल की अध्यक्षता में समिति का गठन किया था।

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं समिति के सदस्य नितिन राउत ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बैठक में हालांकि राउत से जुड़ा मुद्दा नहीं उठा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मुद्दा फिलहाल समिति के एजेंडा में नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर आठ मार्च को घोषणा करेंगे कि समिति को नोटिस भेजी जाएगी, या नहीं। विशेषाधिकार समिति की अगली बैठक नौ मार्च को होनी है।’’

भाषा अर्पणा सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments