scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 61 रुपये बढ़कर 55,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 61 रुपये यानी 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 10,841 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,849.10 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments