scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजिंदल लिमिटेड आंध्र प्रदेश में इस्पात संयंत्र के लिए 10 हजार करोड़ का निवेश करेगी

जिंदल लिमिटेड आंध्र प्रदेश में इस्पात संयंत्र के लिए 10 हजार करोड़ का निवेश करेगी

Text Size:

विशाखापट्टनम, तीन मार्च (भाषा) जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड आंध्र प्रदेश में इस्पात संयंत्र स्थापित करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल ने शुक्रवार को बताया कि इस संयंत्र से प्रतिवर्ष 30 लाख टन इस्पात का उत्पादन होगा।

उन्होंने कहा कि इस संयंत्र से 10,000 रोजगार पैदा होंगे।

नवीन जिंदल ने यहां वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2023 में कहा, “राज्य में निवेश बढ़ाते हुए हम 10,000 करोड़ रुपये का निवेश कर कृष्णापट्टनम के पास 30 लाख टन इस्पात का उत्पादन करेंगे। इससे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से 10,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।”

जिंदल ने कहा कि समूह सौर, वायु और हाइड्रो जैसी नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने के साथ-साथ अपने मौजूदा सीमेंट संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार से करार कर रहा है।

समूह राज्य में बंदरगाह, पाइपलाइन और एक एमएसएमई पार्क में भी निवेश कर रहा है।

भाषा अनुराग नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments