scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशदिल्ली में सुहानी सुबह, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार

दिल्ली में सुहानी सुबह, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

विभाग ने दिन में तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा पारुल संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments