scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअडाणी समूह की सभी कंपनियां बढ़त में, संयुक्त रूप से बाजार पूंजीकरण 7.86 लाख करोड़ रुपये पर

अडाणी समूह की सभी कंपनियां बढ़त में, संयुक्त रूप से बाजार पूंजीकरण 7.86 लाख करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) अडाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों ने बृहस्पतिवार को बढ़त जारी रखी और कंपनियों के शेयर लाभ में बंद हुए।

अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर पांच प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 4.99 प्रतिशत, अडाणी विल्मर के शेयर 4.99 प्रतिशत और अडाणी पावर के शेयर 4.98 प्रतिशत बढ़त में बंद हुए।

इसके अलावा एनडीटीवी के शेयर 4.96 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट के शेयर 4.94 प्रतिशत और अडाणी टोटल गैस के शेयर 4.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

अडाणी पोर्ट्स के शेयर 3.50 प्रतिशत, अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 2.69 प्रतिशत और एसीसी के शेयर 1.50 प्रतिशत बढ़े।

शेयर बाजार पर सूचीबद्ध समूह की सभी 10 कंपनियों का संयुक्त पूंजीकरण बृहस्पतिवार को कारोबार खत्म होने पर 7.86 लाख करोड़ रुपये था।

दो कारोबारी सत्रों में इन 10 कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में 74,302.47 करोड़ की वृद्धि हुई।

बीएसई सेंसेक्स 501.73 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,909.35 पर बंद हुआ।

अडाणी समूह की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर बुधवार को भी बढ़त में बंद हुए थे।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments