(तस्वीरों के साथ)
चेन्नई, एक मार्च (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि उनके दल और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के साझा विचार एवं साझी प्रतिबद्धता है और इनके नेताओं की वैज्ञानिक नजरिए को बढ़ावा देने जैसी साझा सोच है।
उन्होंने कहा कि सहयोगियों के रूप में दोनों दलों ने 2004 और 2021 के बीच चुनावी जीत हासिल की हैं तथा ‘‘हमें अपने गठबंधन को और मजबूत करना जारी रखना चाहिए।’’
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के 70वें जन्मदिन के अवसर पर यहां द्रमुक के एक कार्यक्रम के दौरान खरगे ने कहा, ‘‘द्रमुक और कांग्रेस की साझा सोच और समाज के सभी वर्गों के प्रति साझी प्रतिबद्धता है।’’
उन्होंने कहा कि दोनों दल वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध हैं।
भाषा सिम्मी नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
