scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमविदेशअफगानिस्तान के लिए पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधि ने इस्तीफा दिया

अफगानिस्तान के लिए पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधि ने इस्तीफा दिया

Text Size:

इस्लामाबाद, एक मार्च (भाषा) अफगानिस्तान के लिए पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधि मोहम्मद सादिक ने बुधवार को निजी वजहों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अफगानिस्तान के लिए पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधि के रूप में तीन वर्ष तक सेवा देने के बाद मैंने सरकार से अनुरोध किया कि मेरे लिए आगे बढ़ने और मेरी निजी प्राथमिकताओं – परिवार, किताबें और खेती/पर्यावरण पर ध्यान देने का वक्त आ गया है।’’

उन्होंने यह इस्तीफा ऐसे वक्त दिया है जब एक सप्ताह पहले वह रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की अगुवाई में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के तौर पर काबुल गए थे।

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments