scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलतेजिंदरपाल सिंह तूर ने राष्ट्रीय थ्रो प्रतियोगिता में मीट रिकॉर्ड बनाया

तेजिंदरपाल सिंह तूर ने राष्ट्रीय थ्रो प्रतियोगिता में मीट रिकॉर्ड बनाया

Text Size:

बानीहाटी (कर्नाटक), एक मार्च (भाषा) एशियाई खेलों के पूर्व चैम्पियन तेजिंदरपाल सिंह तूर ने बुधवार को यहां दूसरी एएफआई राष्ट्रीय थ्रो प्रतियोगिता में अपने ही मीट रिकॉर्ड में एक सेंटीमीटर का इजाफा करते हुए पुरूष गोला फेंक स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

तूर की कोशिश 20 मीटर दूर गोला फेंकने की थी, उन्होंने चार प्रयास 19.51 मीटर से बेहतर किये लेकिन सर्वश्रेष्ठ प्रयास 19.95 मीटर का ही लगा सके।

एशियाई खेल 2018 के स्वर्ण पदक विजेता तूर ने करणवीर सिंह को पछाड़ा जिन्होंने 19.54 मीटर से रजत पदक जीता। साहिब सिंह ने 18.77 मीटर के प्रयास से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पुरूषों की चक्का फेंक स्पर्धा में हरियाणा के मंजीत ने प्रवीण कुमार को पछाड़ा। वायु सेना के मंजीत ने 51.24 मीटर दूर चक्का फेंककर पहला स्थान हासिल किया। सेना के प्रवीण 50.88 मीटर के प्रयास से दूसरे स्थान पर रहे।

महिलाओं की तार गोला फेंक स्पर्धा में उत्तराखंड की रेखा सिंह ने 2014 एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता अनुभवी मंजू बाला को दूसरे स्थान पर खिसका दिया। रेखा ने 54 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments