scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमदेशमप्र सरकार ने विमान किराए पर लेने के लिए तीन साल में 37 करोड़ रुपये का भुगतान किया

मप्र सरकार ने विमान किराए पर लेने के लिए तीन साल में 37 करोड़ रुपये का भुगतान किया

Text Size:

भोपाल, एक मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश ने पिछले तीन साल में निजी विमान कंपनियों को उनके विमान और हेलीकॉप्टर किराए पर लेने के लिए करीब 37 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

यह जानकारी कांग्रेस विधायक मेवाराम जाटव द्वारा विधानसभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी गई।

जाटव ने एक अप्रैल, 2020 से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य के मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा की गई हवाई यात्राओं की संख्या और निजी विमानन कंपनियों को उनके विमानों और हेलीकॉप्टरों को किराए पर लेने के लिए भुगतान की गई राशि के बारे में सवाल किया था।

लिखित उत्तर में चौहान ने कहा कि जब सरकार के स्वामित्व वाले विमान मंत्रियों या वरिष्ठ अधिकारियों को ले जाने के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो निजी विमान या हेलीकॉप्टर किराए पर लिए जाते हैं।

उत्तर में बताया गया कि संबंधित अवधि के दौरान, सरकारी विमानों और हेलीकॉप्टरों का क्रमशः 94 और 982 बार उपयोग किया गया।

जवाब में कहा गया कि निजी विमानों और हेलीकॉप्टरों को किराए पर लेने के लिए पांच विमानन कंपनियों को 36.96 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। कुल मिलाकर, पिछले तीन वर्षों में निजी और सरकारी दोनों विमानों और हेलीकॉप्टरों का उपयोग करके की गईं 1,395 यात्राओं पर 39.35 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

भाषा दिमो नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments