scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशबरेली में गौकशी करने वाले दो युवक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बरेली में गौकशी करने वाले दो युवक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Text Size:

बरेली (उत्तर प्रदेश) एक मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के दीदार पट्टी गांव के निकट पुलिस ने बुधवार को कथित रूप से गोकशी करने वाले दो युवकों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से रस्सी एवं गोकशी के औजार बरामद किए गये हैं। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के पैर में गोली लगी है और पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया ने बताया कि बुधवार तड़के पुलिस को वांछित जाफर उर्फ रमन कालिया अपने साथी के साथ कथित गोकशी करने जा रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उन्हें दीदार पट्टी गांव के पास रोकने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो युवक घायल हो गये। पूछताछ में पता चला कि घायल जाफर उर्फ रमन कालिया 25 हजार का इनामी बदमाश था, जो कई मामलों में फरार चल रहा था।’

मुठभेड़ में घायल दूसरे युवक का नाम तसलीम है। जाफर के खिलाफ 18 मुकदमें जबकि तसलीम पर चार मुकदमें दर्ज हैं।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments