scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशमाकपा ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की

माकपा ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को सरकार की अलोचना की और इसे वापस लेने की मांग की।

माकपा पोलितब्यूरो ने एक बयान में कहा कि प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी से जनता पर और अधिक आर्थिक बोझ पड़ेगा, जो पहले ही जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से परेशान है।

उसने कहा, ‘‘इस वृद्धि से सब्सिडी वाले सिलेंडर के उपयोगकर्ताओं की संख्या घट जाएगी, क्योंकि वे इस कीमत को वहन नहीं कर सकते। उज्ज्वला योजना के 10 प्रतिशत लाभार्थी पिछले साल सिलेंडर खरीद नहीं सके थे।’’

उल्लेखनीय है कि रसोई गैस की कीमत में बुधवार को 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई, जबकि विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में चार प्रतिशत की कटौती हुई।

एक पेट्रोलियम विपणन कंपनी द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली में एलपीजी या रसोई गैस की कीमत को 1,053 रुपये से बढ़ाकर 1,103 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) कर दिया गया है। यह जुलाई, 2022 के बाद पहली वृद्धि है।

भाषा हक हक सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments