scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशउमेश पाल हत्या मामला: अतीक अहमद ने अपनी जान की सुरक्षा के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया

उमेश पाल हत्या मामला: अतीक अहमद ने अपनी जान की सुरक्षा के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व नेता अतीक अहमद ने उच्चतम न्यायालय से अपनी सुरक्षा का अनुरोध करते हुए बुधवार को दावा किया कि उमेश पाल हत्या मामले में एक आरोपी के रूप में उन्हें भी शामिल किया गया हैं और उन्हें अपनी जान का खतरा है।

इस समय अहमदाबाद केंद्रीय जेल में बंद अहमद ने यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है कि पुलिस हिरासत या पूछताछ के दौरान उन्हें किसी भी तरह से शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचाया जाए।

उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य और अन्य को अहमदाबाद की केंद्रीय जेल से प्रयागराज या उत्तर प्रदेश के किसी अन्य हिस्से में उन्हें नहीं ले जाने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके पुलिस सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद की पिछले शुक्रवार को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उमेश पाल 2005 में प्रयागराज में हुई हत्या के मामले में मुख्य गवाह था जिसमें अहमद और अन्य मुख्य आरोपी हैं।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments