scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशअर्थजगतशेयर ब्रोकरों की होली का अवकाश सात के बजाय आठ मार्च को करने की मांग

शेयर ब्रोकरों की होली का अवकाश सात के बजाय आठ मार्च को करने की मांग

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) शेयर ब्रोकरों के संघ ने सरकार, एक्सचेंजों और सेबी से होली का अवकाश सात के बजाय आठ मार्च को करने को कहा है।

बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों की वेबसाइट पर जो सूचना डाली गई है उसके अनुसार होली की छुट्टी सात मार्च को है।

एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंजेज मेंबर्स ऑफ इंडिया (एएनएमआई) ने मंगलवार को वित्त मंत्रालय को इस बारे में पत्र भेजा है। साथ ही एएनएमआई ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी), शेयर बाजारों और डिपॉजिटरी को भी पत्र लिखकर होली का अवकाश बदलने की मांग की है।

इस साल होली आठ मार्च को है, जबकि एक्सचेंजों ने इसका अवकाश सात मार्च को घोषित किया है।

कमोडिटी पार्टिसिपेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीपीएआई) ने भी शेयर बाजारों से यही मांग की है।

भाषा अजय अजय पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments