scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमदेशजयपुर शहर में धुलेंडी के दिन विशेष जलापूर्ति के निर्देश

जयपुर शहर में धुलेंडी के दिन विशेष जलापूर्ति के निर्देश

Text Size:

जयपुर, 28 फरवरी (भाषा) राजस्थान के जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने होली के दिन अतिरिक्त जलापूर्ति के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

मंत्री के निर्देशों के बाद विभाग ने जयपुर शहर में धुलेंडी के दिन दोपहर में विशेष जलापूर्ति करने की तैयारी कर ली है। यह विशेष जलापूर्ति दोपहर 1 से 2 बजे तक एक घंटे के लिए होगी।

जयपुर शहर में जलापूर्ति व्यवस्था देख रहे जलदाय विभाग के अभियंताओं ने बताया कि धुलेंडी के दिन दोपहर में एक घंटे विशेष जलापूर्ति की व्यवस्था कर ली है। इसके कारण नियमित आपूर्ति में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। विभाग द्वारा सुबह एवं शाम को आम दिनों की तरह ही जलापूर्ति जारी रखी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि होली रंगों का त्योहार है और धुलेंडी के दिन सुबह से लेकर दोपहर तक लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। धुलेंडी के दिन अक्सर पानी की अधिक आवश्यकता रहती है।

इसी को देखते हुए जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने होली के दिन अतिरिक्त जलापूर्ति के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

भाषा कुंज पृथ्वी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments