scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशईसाई धर्मगुरुओं ने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से गिरजाघरों की संपत्तियों की सुरक्षा करने का आग्रह किया

ईसाई धर्मगुरुओं ने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से गिरजाघरों की संपत्तियों की सुरक्षा करने का आग्रह किया

Text Size:

अमरावती, 28 फरवरी (भाषा) ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों के एक समूह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से यहां मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन देकर राज्य में गिरजाघरों की संपत्तियों की सुरक्षा करने का अनुरोध किया है।

यहां एक बैठक के दौरान, बिशप और अन्य ईसाई धर्मगुरुओं ने आंध्र प्रदेश में गिरजाघर की संपत्तियों को कथित तौर पर हड़पे जाने के प्रति रेड्डी का ध्यान आकृष्ट किया।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘उन्होंने मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया कि उनकी संपत्तियां हड़पी जा रही हैं और इसकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।’’

प्रतिनिधियों ने एपी (आंध्र प्रदेश) फेडरेशन ऑफ चर्चेज के बैनर तले मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनसे परमार्थ संगठनों को स्थानीय कर से छूट देने का अनुरोध किया।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके मुद्दों से नियमित रूप से सरकार को अवगत कराने के लिए जल्द ही एक सलाहकार नियुक्त किया जाएगा।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments