नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) मंगलवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
अर्थ14 मोदी बजट दूसरी लीड प्रौद्योगिकी
प्रौद्योगिकी की मदद से भारत 2047 तक बनेगा विकसित राष्ट्र: मोदी
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।
दि4 मोदी विज्ञान दिवस
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी वैज्ञानिकों और अन्वेषकों को बधाई दी।
दि14 न्यायालय लीड सिसोदिया
आबकारी नीति मामला: सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज ही सुनवाई को तैयार उच्चतम न्यायालय
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय मंगलवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की आबकारी नीति मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई करने को तैयार हो गया।
दि12 न्यायालय पंजाब राज्यपाल
बजट सत्र बुलाने से राज्यपाल का ‘‘इनकार’’ : पंजाब सरकार की याचिका पर न्यायालय में आज सुनवाई
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय पंजाब सरकार की, विधानसभा का सत्र बुलाने से ‘‘इनकार’’ करने के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करने को तैयार हो गया है।
प्रादे15 कश्मीर लीड मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर: कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का हत्यारा पुलवामा मुठभेड़ में ढेर
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में, कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का हत्यारा मारा गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दि2 तृणमूल ट्विटर
तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर खाते से ‘‘छेड़छाड़’’ की गई : डेरेक ओ ब्रायन
नयी दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मंगलवार को दावा किया कि उसके आधिकारिक ट्विटर खाते से ‘‘छेड़छाड़’’ की गई है।
अर्थ15 जीएसी चंद्रशेखर
शिकायत अपीलीय समिति का गठन, जवाबदेही सुनिश्चित करने में मिलेगी मदद: आईटी मंत्री
नयी दिल्ली : आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को एक शिकायत अपीलीय समिति की शुरुआत की, जो सोशल मीडिया मंचों के फैसलों के खिलाफ उपयोगकर्ताओं की अपीलों पर गौर करेगी।
प्रादे36 उप्र सभा अखिलेश
बिना समाजवाद के राम राज्य संभव नहीं : अखिलेश यादव
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने नीति आयोग के आंकड़ों के हवाले से विकास की दिशा में उत्तर प्रदेश को बहुत पीछे करार देते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास या राम राज्य, बिना समाजवाद के संभव नहीं है।
प्रादे14 इसरो चंद्रयान इंजन परीक्षण
इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए महत्वपूर्ण इंजन परीक्षण किया
बेंगलुरु : चंद्रयान-3 मिशन के प्रक्षेपण वाहन के क्रायोजेनिक ऊपरी चरण को गति प्रदान करने वाले सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन का उड़ान स्वीकृति ताप परीक्षण सफल रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह जानकारी दी।
वि4 अमेरिका शूमर
भारत यकीनन ऐसा साझेदार है जिसकी अमेरिका को चीन से निपटने के लिए जरूरत है : शूमर
वाशिंगटन : अमेरिकी सांसद चक शूमर ने सोमवार को अपने सहकर्मियों से कहा कि भारत यकीनन एक ऐसा साझेदार है जिसकी अमेरिका को चीन से निपटने के लिए जरूरत है।
भाषा सुरभि नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
