scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र विस: 6,383 करोड़ रुपये की पूरक मांगें पेश, ग्रामीण योजनाओं पर जोर

महाराष्ट्र विस: 6,383 करोड़ रुपये की पूरक मांगें पेश, ग्रामीण योजनाओं पर जोर

Text Size:

(तस्वीरों के साथ जारी)

मुंबई, 27 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को 6,383.97 करोड़ रुपये की पूरक मांगें पेश कीं।

इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों पर जोर दिया गया और गांवों में बिजली बिल के भुगतान और कृषि ऋण माफी के लिए धनराशि चिह्नित की गई है।

वार्षिक बजट में आवंटित राशि से अधिक अतिरिक्त व्यय को कवर करने के लिए सदन में अनुपूरक मांगें प्रस्तुत की जाती हैं।

विधानसभा में पेश 6,383.97 करोड़ रुपये की पूरक मांगों में से 2,224.72 करोड़ की राशि महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड को गांवों में ‘स्ट्रीट लाइट’ के लंबित बिलों के भुगतान के लिए है, जबकि महात्मा ज्योतिराव फुले किसान ऋण माफी योजना के तहत प्रोत्साहन लाभ योजना के लिए 1,014 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।

भाषा

सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments