scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशएनआईए से एक संदिग्ध व्यक्ति का विवरण मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की

एनआईए से एक संदिग्ध व्यक्ति का विवरण मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की

Text Size:

मुंबई, 27 फरवरी (भाषा) मुंबई पुलिस ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा सतर्क किये जाने के बाद एक व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में अधिक विवरण दिये बगैर बताया कि एनआईए द्वारा भेजा गया ईमेल एक व्यक्ति के संबंध में है और ‘‘हमारी जांच जारी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि यह एक पुराना ईमेल है, मुंबई पुलिस सतर्क है और संदिग्ध का पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है।’’

उन्होंने बताया कि संदिग्ध मध्य प्रदेश का रहने वाला है और एनआईए ने उसके बारे में मुंबई पुलिस को बुनियादी जानकारी दी है।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments