scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशआतंकवादी हमला : कश्मीरी पंडित का पुलवामा में अंतिम संस्कार

आतंकवादी हमला : कश्मीरी पंडित का पुलवामा में अंतिम संस्कार

Text Size:

श्रीनगर, 27 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों की गोलीबारी का शिकार बने कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी रविवार को आतंकवादियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 40 वर्षीय शर्मा के पार्थिव शरीर का स्थानीय मुसलमानों सहित रिश्तेदारों तथा पड़ोसियों की उपस्थिति में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।

उन्होंने बताया कि मुस्लिम पड़ोसियों ने अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को मृतक का अंतिम संस्कार करने में मदद की।

शर्मा पर आंतकवादियों द्वारा हमला पुलवामा के अचन में उनके आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर किया गया।

इस साल कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य पर हुआ यह पहला हमला है। पिछले साल, आतंकवादियों ने घाटी में 29 हमलों में तीन कश्मीरी पंडितों, राजस्थान के एक बैंक प्रबंधक और आठ गैर-स्थानीय मजदूरों सहित 18 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments