scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशउप्र: बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

उप्र: बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

Text Size:

महराजगंज (उप्र), 26 फरवरी (भाषा) महराजगंज जिले के पुरेंद्रपुर इलाके में रविवार शाम छह साल की एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पुरेंद्रपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली छह साल की बच्ची रविवार शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी और इसी दौरान पास में ही रहने वाला आरोपी महेंद्र (30) उसे किसी बहाने से अपने घर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बाद में बच्ची ने अपने परिजन को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिंह ने बताया कि लड़की की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

भाषा सं सलीम सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments